फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत बालक दास ने अखिलेश के माफी मांगने को बताया राजनीतिक स्टंट, कहा- चुनाव नजदीक आया तो आई याद

Mon, 12 Apr 2021 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अखिलेश यादव, महंत बालक दास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव की माफी को संतों ने ढोंग करार दिया है। पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आए हैं तो अखिलेश को पांच साल बाद माफी मांगने की याद आई है। अखिलेश यादव का कृत्य अक्षम्य है, इसे संत समाज व सनातन धर्मावलंबी कभी नहीं भूलेगा। 
विज्ञापन


महंत बालक दास ने कहा कि 2015 में संतों पर लाठी चलाने, दर्जनों धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के मामले में सपा मुखिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगी है। यह पूरी तरह से राजनीतिक स्टंट है। अखिलेश यादव को पांच साल बाद संतों की याद आई है।

सत्ता के मद में चूर अखिलेश यादव ने उस समय तुष्टीकरण के तहत शांतिपूर्ण धरना दे रहे निहत्थे संतों और सनातन धर्मावलंबियों पर आधी रात के समय लाठी गोली चलवाई। इसे पूरा संत समाज ही नहीं सनातन धर्मावलंबी आज भी नहीं भूले हैं।
विज्ञापन


छोटे-छोटे बटुकों पर लाठी बरसाई गई। इसमें कई संत, बटुक व सनातन धर्मावलंबी घायल हुए। उनके ऊपर 20-25 धाराएं लगाकर उल्टा केस लाद दिया गया है जो आज भी न्यायालय में लंबित हैं। ऐसे में माफी का सवाल ही नहीं उठता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें