वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस अब वाराणसी जंक्शन (कैंट) रेलवे स्टेशन पर 21 सितंबर से रुकेगी। इस ट्रेन के पांच मिनट के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।
महानगरी एक्सप्रेस का संचालन 21 मार्च से वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) के बजाय बनारस स्टेशन से किया जा रहा है। कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को बनारस स्टेशन तक जाना पड़ता था। रेलवे बोर्ड ने 10 जुलाई को महानगरी एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर ठहराव का आदेश जारी कर दिया। इसके अनुसार, ट्रेन सुबह 9:45 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 9:50 बजे वहां से रवाना होगी। ब्यूरो