फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: काशी में महाकुंभ की भीड़, देर तक जागे बाबा विश्वनाथ, रात एक बजे तक दर्शन, 11 लाख भक्त पहुंचे

Tue, 28 Jan 2025 09:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath News: महाकुंभ की भीड़ से काशी हाउसफुल हो गया है। बाबा के दर्शन के लिए घंटों लोग लाइन लगकर इंतजार कर रहे हैं। वहीं सोमवार को एक दिन में 11 लाख भक्त बाबा के धाम में पहुंचे। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के पलट प्रवाह ने इस साल श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में एक दिन में आने वाले श्रद्धालुओं के अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को 11 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा दरबार में दर्शन किए।

विज्ञापन


भक्तों को दर्शन के लिए एक सेकंड से भी कम समय मिला। सामान्य दिनों में पहली बार रात एक बजे तक विश्वनाथ मंदिर को खोला गया। इससे पहले महाशिवरात्रि और सावन के महीने में देर रात तक मंदिर खुलता था।

विज्ञापन

8 घंटे लाइन में लगने के बाद मिले बाबा के दर्शन

सोमवार को करीब 8 घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मिल सके। देर रात भक्तों की भीड़ कम न होने की वजह से मंगलवार की आधी रात एक बजे तक मंदिर खुला रहा। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार भक्तों की बढ़ी भीड़ और उनकी सुविधा के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया।



लगातार 22 घंटे चले दर्शन
रात 2:15 बजे मंदिर फिर से खुला। 22 घंटे लगातार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। भोर में 2:45 बजे मंगला आरती शुरू हुई। मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला फिर शुरू हो गया। मंगलवार को भी देर रात तक दर्शन कराए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को दोपहर में दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया रूट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें