फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: स्वामी अवधेशानंद गिरि काशी में करेंगे महाकुंभ की पूर्णाहुति, 28 फरवरी को देंगे प्रवचन

Mon, 24 Feb 2025 09:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahakumbh 2025: स्वामी अवधेशानंद गिरि काशी में महाकुंभ की पूर्णाहुति करेंगे। 28 फरवरी को काशी में पहली बार स्वामी अवधेशानंद  प्रवचन देंगे।
विज्ञापन
जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी के कथा को लेकर प्रेसवार्ता करते पीयूष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज काशी में महाकुंभ की पूर्णाहुति करेंगे। महाशिवरात्रि पर स्नान कर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक और दर्शन करेंगे। साथ ही 28 फरवरी को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रवचन भी देंगे।

विज्ञापन


धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सनातन धर्म में समाहित है समष्टि कल्याण के सूत्र विषयक कथा में साधु, संत व अनुयायियों सहित 1500 लोग पहुंचेंगे। इसी सिलसिले में प्रभु प्रेमी संघ काशी के संयोजक अजीत जैन और दीपक माहेश्वरी ने भेलूपुर के एक होटल में पत्रकारों से बात भी की। 

उन्होंने बताया कि प्रवचन दोपहर दो से शाम छह बजे तक चलेगा। वह सनातन धर्म के गूढ़ तत्वों, संस्कृति और मूल्यों से कथाप्रेमियों को बोध कराएंगे। समाज में धर्म, शांति और सद्भावना का संदेश देंगे। संस्था के अनमोल जैन ने काशीवासियों से कथा का श्रवण करने का आह्वान किया। इस मौके पर गौरव राठी, सुनीता जैन, अन्नी जैन, नीरज अग्रवाल, दीपक दुजारी, प्रफुल्ल सोमानी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में पहली बार कथा सुनाएंगे, पांच बार कर चुके बाबा का अभिषेक

स्वामी अवधेशानंद गिरि काशी में पहली बार कथा सुनाएंगे। आचार्य पीयूष शर्मा ने बताया कि वह पांच बार कुंभ में कल्पवास करने के बाद काशी में बाबा विश्वनाथ का अभिषेक कर चुके हैं। इस बार भी मां गंगा का स्नान कर अखाड़ों की अगुवाई करते हुए बाबा दरबार में दर्शन करेंगे। स्वामी अवधेशानंद श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य एवं पीठाधीश्वर के साथ भारत माता मंदिर, समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। इस ट्रस्ट की देश-विदेश में अनेक शाखाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें