फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ की भीड़ का असर: दशावमेध घाट पर बेहोश होकर गिर गई महिला, एक पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 14 Feb 2025 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महाकुंभ का पलट प्रवाह होने से काशी हाउसफुल है। काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क से लेकर घाटों और गलियों में दिख रही है। भीड़ का आलम ये है कि दशावमेध घाट पर एक महिला बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी भ्रमण, गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इन दिनों शहर में उमड़ पड़ी है। रेलवे स्टेशन से लेकर घाट तक लोगों की भीड़ अधिक हो रही है। बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध घाट, रिंग रोड आदि जगहों से बेहोश, बेचैनी की समस्या वाले लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें दशाश्वमेध घाट पर बलिया निवासी 65 साल की महिला बेहोश होकर गिर गई। उसको 108 एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा बिहार निवासी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


हेल्थ बूथों पर बृहसपतिवार को 200 से अधिक लोग जोड़ों में दर्द, पेट दर्द, बुखार, बेचैनी की समस्या लेकर पहुंचे। इसमें करीब 30 से अधिक महिलाएं रहीं। कुछ लोगों की बीपी जांच भी की गई। इसके बाद जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस बीच बलिया निवासी चमनी देवी (65) परिजनों के साथ दशाश्वमेध घाट पर थी। वह बेहोश हो गई। परिजन 108 एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले गए।

बिहार के सपली निवासी शांति देवी (83) को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल भिजवाया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में पांच जगहों पर हॉटस्पॉट बनाकर 108 एंबुलेंस खड़ी की गई है। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस और सिटी रेलवे स्टेशन के हरहुआ, चितरंजन पार्क शामिल है। इन्हीं एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


काशी भ्रमण पर आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत
काशी भ्रमण पर आए उदयपुर निवासी पर्यटक कमल अग्रवाल (68) की बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्यों के साथ वह कुछ दिन पहले ही प्रयागराज में स्नान और काशी में दर्शन-पूजन और स्नान के लिए आए थे। बृहस्पतिवार रात कमल गोदौलिया में परिवार के साथ थे। यहां दिल का दौरा पड़ गया।  

पलट प्रवाह में श्रद्धालुओं को कराया नाश्ता

महाकुंभ के पलट प्रवाह में आए श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार को कई संस्थाओं ने स्टाॅल लगाकर चाय-नाश्ता कराया। श्री काशी गुजराती समाज ट्रस्ट (युवा) के सदस्यों ने चौक स्थित राधा गोविंद मंदिर के मुख्यद्वार पर सुबह से रात तक कचौरी और हलुए और अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण किया। संस्था के शैलेंद्र शाह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे से स्टॉल लगेगा। इसमें राजू, संजय शाह, गोपाल, दीपक गुजराती आदि मौजूद रहे। उधर भारत देशम संस्था की ओर से लक्सा थाने के सामने भंडारा हुआ। इसमें ओपी चौरसिया, धीरज, नारायण श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद आदि ने सहायता की। रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट के वरिष्ठ रोटेरियन सीके गांगुली के नेतृत्व में दशाश्वमेध घाट स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण हुआ। इसमें राकेश गप्ता, डॉ. पीके मुखर्जी, प्रभाकर जायसवाल, केके गुप्ता मौजूद रहे।    
विज्ञापन

बच्चों को गोद लिए श्रद्धालुओं को बाबा के सुगम दर्शन कराए

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को गोद लिए श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कराए। बच्चों को पुचकारते हुए उन्हें चॉकलेट, टॉफी भी बांटी गई। श्रद्धालुओं ने इसे श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया। कहा कि श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक रवैया सराहनीय है। बृहस्पतिवार को मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्र और एसडीएम शंभू शरण ने गंगा द्वार तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से बातचीत कर इंतजामों का फीडबैक लिया। इसी दौरान बच्चों को लेकर लाइनों में लगे परेशान भक्तों को देख सुगम दर्शन कराने का फैसला लिया गया। वहीं, न्यास कर्मचारियों से कहा कि बच्चों के साथ आए श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। ब्यूरो

5 दिन में पहुंचे 37 लाख भक्त
बीते पांच दिनों में 37 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर लिया है। नौ फरवरी को 596745, 10 फरवरी को 612980, 11 फरवरी को 7,19,225 और 12 फरवरी को 778697 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें