मंडुवाडीह, रायबरेली-लखनऊ होकर जाएगी उज्जैन
काशी से उज्जैन के बीच ट्रेन रोजाना नहीं है। साप्ताहिक ट्रेनों से सफर करने में यात्रियों को लगभग 20 से 22 घंटे तक का समय लग रहा है। इस ट्रेन के संचालन के बाद यात्रियों का मंडुवाडीह से उज्जैन के बीच का सफर 15 घंटे के अंदर पूरा होगा।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंडुवाडीह से चलने वाली यह ट्रेन तेजस जैसी होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। मंडुवाडीह से यह ट्रेन रायबरेली-लखनऊ होकर इंदौर की ओर निकलेगी। शुरूआत में सप्ताह में तीन दिन इसे चलाने पर मंथन हुआ है।
महाकाल एक्सप्रेस को लेकर रेलवे अधिकारियों को सुझाव दिया गया था कि संचालन के लिहाज से मंडुवाडीह स्टेशन बेहद मुफीद होगा। महाशिवरात्रि के दिन इस नई ट्रेन का संचालन होगा। जिसकी समय सारिणी और रूट को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। - विजय कुमार पंजियार, डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल