फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन से बनारस के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस के किराये की लिस्ट आई

Thu, 13 Feb 2020 10:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उज्जैन से काशी के बीच चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस के किराये की लिस्ट आ गई है। वाराणसी से इंदौर के बीच ट्रेन का किराया 1951 रुपये होगा।

विज्ञापन


बनारस से इलाहाबाद तक 737 रुपये, लखनऊ(679 रु), कानपुर(980रु), बीना(1463रु), संत हिरदारामनगर(1599 रु), उज्जैन(1803 रु) और इंदौर तक 1951 रुपये होगा।

महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच भी उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सुरक्षा और सुविधाओं से लैस कोच में यात्रियों को उनके मंजिल की जनकारी अनाउसमेंट और एलईडी स्क्रीन के जरिए दी जाएगी। इसके लिए हर कोच में दो स्पीकर और एलईडी लगाए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कोच के प्रवेश द्वार पर आमने-सामने दो सीसीटीवी कैमरे हमेशा यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराएंगे। बाथरूम में नवजात बच्चों के लिए अगल से बेबी पॉट बनाएं गए है।

अधिकारियों के अनुसार 20 फरवरी को इस ट्रेन के संचालन को रेलवे बोर्ड हरि झंडी दे सकता है। तेजस की तर्ज पर चलने वाली इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें