फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में प्रकट हुए महादेव!: मैदान की खुदाई में निकला शिवलिंग नुमा पत्थर, खबर मिलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 26 Mar 2023 12:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सारनाथ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीन में से शिवलिंग निकला है। दक्षिण के तरफ होने के कारण गांव के लोग उन्हें दक्षिणेश्वर महादेव कह रहे है। गांव के अजीत पटेल ने सोचा कि पास ही ग्राम सभा की जमीन से मिट्टी काटकर सती माता के मंदिर पर भर दिया जाए। कुछ समय तक खुदाई करने के बाद अजीत का कुदाल किसी ठोस चीज से टकराया। 
विज्ञापन
सारनाथ में प्रकट हुए महादेव!: मैदान की खुदाई में निकला शिवलिंग नुमा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब इसे चमत्कार कहे, अंधविश्वास या साजिश। शनिवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीन में से शिवलिंग निकला है। दक्षिण के तरफ होने के कारण गांव के लोग उन्हें दक्षिणेश्वर महादेव कह रहे है। लोगों का कहना है कि शिव जी तो मिल गए है अब नंदी को खोजना है। हुआ यूं कि हसनपुर गांव में सती माता के मंदिर पर पूजन अर्चन करने की तैयारी चल रही थी। इसी क्रम में गांव के लड़के मंदिर के आसपास सफाई कर रहे थे।

विज्ञापन

बरसात के कारण कुछ मिट्टी कट गई थी।
गांव के अजीत पटेल ने सोचा कि पास ही ग्राम सभा की जमीन से मिट्टी काटकर सती माता के मंदिर पर भर दिया जाए। कुछ समय तक खोदाई करने के बाद अजीत का कुदाल किसी ठोस चीज से टकराया। अजीत को लगा कि पत्थर है। दोबारा मारने के बाद अजीत बेहोश होकर गिर गया। गांव के चार पांच लड़कों ने अजीत को पकड़ कर होश में लाने की कोशिश की। लेकिन अजीत ने सभी को झटक दिया। काफी प्रयास के बाद जब अजीत होश में आया तो उसने पूरा विवरण बताया। तबसे इस स्थान पर आस्था का जन सैलाब उमड़ आया है। लोग पूजा पाठ कर रहे है। लोगों का कहना है कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर वहां भव्य मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें