फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: वाराणसी में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद, पान की दुकान को किया आग के हवाले, सबकुछ जलकर राख

Sun, 26 Mar 2023 08:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

करीमन सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दुकान बंद करके वो घर चले गए थे। आसपास की दुकानें भी ग्यारह बजे करीब बंद हो गईं।बारह बजे के लगभग दुकान में आग लगाई गई।
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने पान की दुकान में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में करीमन सिंह की पान जनरल स्टोर की दुकान को अराजक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना शनिवार रात बारह बजे की बताई जा रही है जब आग की लपटें देखकर गांव के लोग इकठ्ठा हुए लेकिन तब तक दुकान जलकर राख हो चुकी थी। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। करीमन सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दुकान बंद करके वो घर चले गए थे। आसपास की दुकानें भी ग्यारह बजे करीब बंद हो गईं। बारह बजे के लगभग दुकान में आग लगाई गई।
देवरिया गांव के रामप्रवेश सिंह ने आग की लपटें देखीं आनन-फानन में लोग जमा हुए तब तक गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। करीमन सिंह का कहना है कि दुकान में लगभग पचास हजार मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना अजगरा चौकी से मात्र 500 मीटर दूरी पर हुई है। व्यवसाई ने चोलापुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें