फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : हफ्ते भर से चल रहीं 22-25 स्पेशल ट्रेनें 12 से 15 हो गईं, कम हुए रोडवेज बसों के फेरे; विमान स्थिर

Sat, 15 Feb 2025 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में महाकुंभ के पलट प्रवाह में आने वाली भीड़ अब कम हो रही है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़ कम देखी जा रही है।
विज्ञापन
गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ पलट प्रवाह के बीच अब धीरे-धीरे भीड़ सामान्य हो रही है। प्रयागराज रूट की नियमित और स्पेशल ट्रेनों में भीड़ कम देखने को मिल रही है। कैंट स्टेशन स्थित दोनों होल्डिंग एरिया में भी भीड़ कम हो गई है।

विज्ञापन


रोडवेज बसों का फेरा भी कम हो गया है। वहीं, एयरपोर्ट पर भी उड़ानों और यात्रियों की संख्या स्थिर है। प्रयागराज रूट के हाइवे पर भले ही जाम की स्थिति है लेकिन ट्रेनों में अब सीट के लिए मारामारी की स्थिति कम हो गई है। स्पेशल ट्रेनें तो पूरी भर भी नहीं पा रही हैं। 

पहले कैंट स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेनें संचालित होती थीं लेकिन अब दो दिन से उसकी नौबत नहीं पड़ रही है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार से प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनों में भीड़ जरूर है लेकिन सिटी, कैंट और बनारस स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीट अधिकतर खाली हैं। 
विज्ञापन


यही हाल प्रयागराज से बनारस लौटने वाली ट्रेनों का है। पूर्वोत्तर रेलवे से पहले औसतन 22 से 25 स्पेशल ट्रेनें रोजाना चल रही थीं, जो अब 12 से 15 पर ही सिमट गई हैं। 

विज्ञापन

320 बसें नहीं भर पा रहीं, अस्थायी बस अड्डे पर भीड़ अधिक
रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र की 320 बसें प्रयागराज रूट पर संचालित हो रही हैं। इस समय ये भी नहीं चल पा रही हैं। हरहुआ और जगतपुर में परिवहन विभाग के अस्थाई बस अड्डे पर प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की भीड़ अभी अधिक है। वहीं, जाने वाले यात्रियों में कमी आ गई है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज की 320 बसें प्रयागराज के लिए संचालित हो रही हैं।

एयरपोर्ट पर 13 से 14 हजार यात्रियों की रोजाना आवाजाही
लाल बहादुर शास्त्री अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में इन दिनों 72-74 विमानों से 13-14 हजार यात्रियों की आवाजाही रोजाना हो रही है। नई दिल्ली, मुंबई और साउथ इंडिया रूट पर उड़ानें और यात्रियों का दबाव है। फिलहाल इस समय उड़ानें स्थिर हैं। बीच में उड़ानों और यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों का आगमन बाबतपुर एयरपोर्ट पर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें