महाकुंभ को लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में वाराणसी कैंट स्टेशन पर सोमवार को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य ने पहुंचकर तैयारियों को परखी।
रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य राजेश पाठक ने सोमवार की सुबह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान महाकुंभ की तैयारियों को परखा। फर्स्ट और सेकेंड इंट्री द्वार पर बनने वाली साढ़े पांच करोड़ के होल्डिंग एरिया की तैयारियों को भी देखा। इंजीनियरिंग और बिजली विभाग को विशेष दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त राजेश पाठक ने प्लेटफॉर्म 4, 5 के विकास कार्यों को देखा। सेकेंड एंट्री, होल्डिंग एरिया, रोपवे की कार्य प्रगति, यात्री आश्रय टिकट घर में यात्रियों से संवाद किया।
विज्ञापन
यात्रियों से जनरल टिकट के बारे में पूछा, यात्री सुविधाओं के बारे में जाना। वेटिंग रूम, लाउंज, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट पर लकड़ी के खिलौने को देखा। आग से जली 203 बाइकों के पार्किंग स्थान का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई से संतुष्ट दिखे।
निरीक्षण में स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, खानपान निरीक्षक एसके पांडेय, वाणिज्य निरीक्षक धनंजय कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, अमित कुमार, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अजय मिश्रा, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक जेपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।