फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maghi Purnima 2025: गंगा में आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, काशी के घाटों पर रात तक उमड़ी रही भीड़

Thu, 13 Feb 2025 07:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Maghi Purnima 2025: काशी के गंगा घाटों पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बुधवार की भोर से लेकर रात तक घाटों पर स्नान का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन
गंगा में आठ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा पर बुधवार को आश्लेषा नक्षत्र और आयुष्मान व सौभाग्य योग में आठ लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पवित्रधारा में पुण्य की पांच-पांच डुबकी लगाई। मां गंगा को पुष्प, धूप और दीप आदि नैवेद्य अर्पित किया। उधर, कैथी स्थित गंगा-गोमती के संगम तट और शूलटंकेश्वर महादेव के घाट पर स्नान के लिए भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ का चौथा अमृत स्नान था। बनारस में मंगलवार की शाम को ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जबकि बुधवार को सुबह 6:35 बजे तक भद्राकाल रहा। फिर भी स्नान करने के लिए भोर में ही श्रद्धालु पहुंच गए थे। 

गंगा में स्नान करने का सिलसिला रात तक चला। दशाश्मेध घाट, शीतला घाट पर शाम तक काफी भीड़ रही। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में पांच डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। इसका संबंध मानव शरीर के पंच तत्वों से है। जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के रूप में मौजूद है।

विज्ञापन

स्नान के बाद घाटों पर छोड़े पांच टन कपड़े, नगर निगम ने हटवाया

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद लोगों ने घाटों पर पांच टन कपड़ा छोड़ दिया। जिसे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने उठाया। प्रमुख घाटों पर शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों और संत रविदास की जन्मस्थली के आसपास लोगों ने स्नान किया। रूटीन के अलावा अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।

कुछ कर्मचारी झाड़ू लगाकर कूड़े को एकत्र कर रहे हैं। कुछ कूड़े को उठा रहे हैं। गंगा घाटों पर झाड़ू के बजाय हाथ से कपड़े को बटोरा जा रहा है। इन कपड़ों को वेस्ट सेंटर पर भेजकर छंटाई होगी। इसके बाद इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा। इन कपड़ों से झोला बनाकर लोगों को दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के दौरान प्लास्टिक जब्त कर कपड़ा के झोले निशुल्क दिए जाते हैं। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में भी सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साफ सफाई की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें