फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ एक्शन: माफिया की 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त, 558 पर गुंडा एक्ट, 301 नई हिस्ट्रीशीट खोली

Fri, 20 Nov 2026 05:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान माफिया की 24.59 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। साथ ही 558 पर गुंडा एक्ट लगा। वहीं तीन जिलों में 301 नई हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों और माफिया के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में पुलिस ने उनके आर्थिक स्रोतों पर प्रहार किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत 24.59 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जबकि 558 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


तीन जिलों में 301 नई हिस्ट्रीशीट भी खोली गई। गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई कर आईएस-191 गैंग के शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की सात करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की। 9.50 करोड़ रुपये के होटल को भी जब्त किया जा चुका है। 

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी की 8.91 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दिल्ली में तीन भूखंड और लखनऊ में दो मकान भी जब्तीकरण की कार्रवाई में शामिल रहे। गंभीर अपराधों के खुलासे में चंदौली पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। यहां हत्या की 21 घटनाओं में से 20 और लूट की 20 घटनाओं में से 19 का अनावरण किया गया। गाजीपुर में डकैती की एक भी घटना दर्ज नहीं हुई। वहीं, जौनपुर में चेन स्नैचिंग और पॉक्सो एक्ट के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

2,849 किलो गांजा बरामद, 687 गोवंश मुक्त
नशे और तस्करी के खिलाफ अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 138 मामले दर्ज किए गए। इनमें 2,849 किलोग्राम गांजा समेत हेरोइन की बरामदगी की गई। शराब तस्करी के 648 मामलों में कार्रवाई कर सैकड़ों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गोतस्करी के मामलों में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 687 गोवंश मुक्त कराए। फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी में चंदौली पुलिस ने 199 इनामी बदमाशों में से 164 के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, गाजीपुर में तीन अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

रेंज के 70 निरीक्षक और 23 उपनिरीक्षक इधर से उधर
परिक्षेत्र के तीन जिलों जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के बीच कुल 93 पुलिस अधिकारियों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया गया है। इनमें 70 निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और 23 उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) शामिल हैं। सर्वाधिक 35 निरीक्षकों का तबादला जौनपुर से हुआ है, जिनमें से 20 को चंदौली और 15 को गाजीपुर भेजा गया है। वहीं, गाजीपुर से 25 निरीक्षकों को स्थानांतरित कर 14 को चंदौली और 11 को जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, चंदौली से 10 निरीक्षकों का तबादला करते हुए 6 को गाजीपुर और 4 को जौनपुर भेजा गया है। इस फेरबदल के बाद चंदौली को कुल 34, गाजीपुर को 21 और जौनपुर को 15 नए निरीक्षक मिले हैं। दूसरी ओर, उपनिरीक्षक संवर्ग में स्थानांतरित सभी 23 अधिकारी चंदौली जिले में तैनात थे। इनमें से 13 उपनिरीक्षकों को जौनपुर और 10 उपनिरीक्षकों को गाजीपुर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें