मदरसा बोर्ड परीक्षा के परिणाम इसी माह के अंतिम सप्ताह में आ जाएंगे। प्रदेश भर के 32 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। करीब 40 प्रतिशत मूल्यांकन हो चुका है। ये जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफि्तखार अहमद जावेद ने दी। उन्होंने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ रही है। एक सप्ताह में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि माह के अंतिम सप्ताह में घोषित हो लाएगा। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पिछले माह 17 से 24 मई तक सभी जिलों में हुई थीं। 1.40 लाख विद्यार्थियों ने मुंशी/मौलवी (हाईस्कूल), आलिम (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) की परीक्षा दी थी।