फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : मध्य प्रदेश की महिला ने गंगा में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में सबसे मांगी माफी

Fri, 26 Feb 2021 10:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
माया शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मुंशी घाट के सामने शुक्रवार की सुबह गंगा में कूद कर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कालूराम साधगली की रहने वाली माया शर्मा (53) ने जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मुंशी घाट पर रखे महिला के सामान से मिले सुसाइड नोट के अनुसार उसने आत्महत्या के पीछे किसी की कोई गलती नहीं बताई है।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसका सारा सामान गंगा में प्रवाहित कर दिया जाए और मोबाइल बेटे अतुल शर्मा को दे दिया जाए। अपनी वजह से सबको होने वाली परेशानी के लिए वह माफी चाहती है। महिला के पास से मिले मतदाता परिचय पत्र के आधार पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने खंडवा जिले की पुलिस से संपर्क कर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन खंडवा से बनारस के लिए रवाना हो लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें