फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में MP के सीएम मोहन यादव: विश्वनाथ धाम व बाबा कालभैरव मंदिर में किए दर्शन, बोले- यहां आकर अच्छा लगता है

Mon, 15 Dec 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को काशी आए। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन किए। 
विज्ञापन
काशी में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव - फोटो : मंदिर प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद गेट नंबर चार से निकलते हुए उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। 

विज्ञापन


उन्होंने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कहा कि नई ऊर्जा के साथ भाजपा अब बाकी राज्यों में भी बढ़िया परफॉर्मेंस करेगी।

विज्ञापन


सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि काशी आकर बहुत अच्छा लगता है। काशी पहले से बहुत बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस शहर का काफी विकास हुआ है। 
विज्ञापन




बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगभग 20 मिनट काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर की खुबसूरती का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें