रामनगर में आयोजित आनन्द क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल सदस्य। स्रोत स्वयं
आनंद क्रिकेट अकादमी का 27वां स्थापना दिवस रामनगर के वाजिदपुर में मनाया गया। इसमें पदाधिकारियों ने मधुकर पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मधुकर पांडेय को चुना गया। इस मौके पर संरक्षक रत्न अलंकरण सम्मान सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, आशीष सिंह और डॉ. विश्वनाथ दूबे को दिया। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के खेल अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने मनोनित सदस्यों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विन्ध्याचल चौबे ने की। संचालन संस्थापक और वरिष्ठ क्रिकेटर पीपी आनंद मिश्र ने किया। मौके पर शिवानंद सिंह, रतन देव सिंह, डॉ आलोक पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय, सुरेंद्र पांडेय और विनोद सिंह मौजूद रहे।