वाराणसी में मंगलवार को आई आई टी में करौदीं में रोजगार मेले में विचार व्यक्त करती जिला पचांयत अ
विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आईटीआई और सेवायोजन विभाग की ओर से करौंदी स्थित स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में लगे रोजगार मेले में 392 लोगों को ऑफर लेटर मिला। रोजगार मेले में कुल 20 कंपनियों ने सहभागिता की। इनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। मेले में 783 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दाैरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। मेले में करौंदी आईटीआई के प्रधानाचार्य एमके सिंह, उप प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह, जय कृष्ण श्रीवास्तव मौजूद रहे।