फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में मशीन बंद कर कहा- बाद में देंगे पेट्रोल, पंप पर ऑपरेटर की मनमानी; लोगों को परेशानी

Wed, 15 Apr 2026 04:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि ईंधन आपूर्ति सुचारू रहे और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
चुनिंदा लोगों की गाड़ी में पेट्रोल भरता ड्यूटीरत ऑपरेटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: भदऊचुंगी–चौकाघाट जीटी रोड स्थित कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों के बीच कई पंपों पर आपूर्ति बाधित रही, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, अलईपुरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर अव्यवस्था और ऑपरेटरों की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन


सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पंप के ऑपरेटर ने अचानक मशीन बंद कर दी। उस दौरान पंप पर बाइक, स्कूटी और कार सवारों की लंबी कतार लगी थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मशीन बंद होने पर जब उपभोक्ताओं ने कारण पूछा, तो ऑपरेटर ने पहले झल्लाते हुए बाद में पेट्रोल मिलने की बात कही। वहीं कुछ लोगों को मशीन खराब होने का हवाला दिया गया, जबकि कई अन्य को पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

स्थिति तब और संदिग्ध हो गई, जब कुछ ही देर बाद उसी मशीन से दोबारा पेट्रोल भरना शुरू कर दिया गया। इस पर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर चुनिंदा लोगों को ही पेट्रोल दे रहे हैं और आम ग्राहकों को बहाने बनाकर वापस भेजा जा रहा है। इस मनमानी से नाराज लोगों ने मौके पर विरोध भी जताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, ऐसे में पंपों पर इस तरह की अव्यवस्था और भेदभावपूर्ण व्यवहार से हालात और बिगड़ रहे हैं। शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें