बीएचयू चौराहे पर मां तुझे प्रणाम के तहत सामूहिक राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार की सुबह 10 बजे सायरन बजते ही पूरा बनारस शहर 52 सेकंड के लिए थम गया। शहरवासी, सामूहिक राष्ट्रगान के इस महाआयोजन का हिस्सा बने। राष्ट्रगान बजते ही जो जहां था उसी जगह थम गया।
मंडुवाडीह चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक राष्ट्रगान के बाद वाराणसी के चौराहों पर भारत माता की जय के नारे लगे। लोग हाथों में तिरंगा लिए उत्साह से भरपूर दिखे। शहर के सभी चौराहों पर स्मार्ट सिटी के सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से राष्ट्रगान की धुन बजी।
मैदागिन चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की पहल पर प्रशासन, नगर निगम समेत सभी विभाग और शहरी इस गौरवशाली आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे।
पांडेयपुर चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 15 अगस्त के मौके पर सुबह 10 बजे शहर के प्रमुख चौराहों मलदहिया, लहुराबीर, आशियाना तिराहा, चेतमणि, आकाशवाणी, मैदागिन, गोदौलिया, गिरिजाघर, चौकाघाट, मरी माई, भिखारीपुर, मंडुवाडीह, पद्मश्री, चेतमणि, आकाशवाणी, रविंद्रपुरी, रथयात्रा, सिगरा, मलदहिया, साजन, पांडेयपुर, कालीमाता मंदिर, बीएचयू में एक साथ राष्ट्रगान बजा।