फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभाभिषेक: मां अन्नपूर्णा मंदिर में शुरू हुआ महानुष्ठान, जलयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों बटुक व महिलाएं

Sat, 01 Feb 2025 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मां अन्नपूर्णा के नौ दिवसीय कुंभाभिषेक का महा अनुष्ठान शनिवार को अन्नपूर्णा मंदिर में श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधूशेखर भारती के अगुवाई में शुरू हुआ।
विज्ञापन
शुरू हुआ कुंभाभिषेक का अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकराचार्य विधुशेखर भारती के सानिध्य में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक का महानुष्ठान शनिवार से शुरू हुआ। सुबह सात बजे जलयात्रा में 100 महिलाएं और 111 बटुक मंदिर से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। गंगाजल लेकर वापस मंदिर पहुंचे। इसके बाद सर्वप्रायश्चित, पंचगव्य प्राशन, गंगा पूजन, तीर्थानयन आदि अनुष्ठान शुरू हुए। 

विज्ञापन




वहीं दो की फरवरी सुबह सात बजे से कोटि कुमकुमार्चन व सहस्त्रचंडी महायज्ञ शुरू होगा। चार को सुबह सात बजे से अधिवास, हवन, महास्वपन, वखाधिवास, धान्याधिवास, फलाधिवास, अधिवासन, भगवती प्रतिष्ठा व कुंभाभिषेक समारोह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच फरवरी को अधिवास हवन, छह को कलश स्थापन, सहस्त्रचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। सात को प्रतिष्ठांग हवन, देवता मूर्ति प्रतिष्ठा, कुंभाभिषेक दर्शन, आठ फरवरी को कोटि कुमकुमार्चन व श्रृंगेरी मठ में महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। अंतिम दिन नौ फरवरी कुंकुमार्चन की पूर्णाहुति होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें