फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Annapurna Mandir: पांच दिन होंगे मां अन्नपूर्णा के दर्शन, 17 से लग जाएगी कतार; तैयारियां शुरू

Wed, 15 Oct 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अन्नपूर्णा मंदिर में मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पांच दिन होंगे। 18 अक्तूबर से दर्शन शुरू होंगे। इसे लेकर एडीसीपी ने मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया। 
विज्ञापन
अन्नपूर्णा माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां अन्नपूर्णेश्वरी के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन धनत्रयोदशी से शुरू हो जाएंगी। अन्नपूर्णा मंदिर में मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए 17 अक्तूबर से ही श्रद्धालु कतारबद्ध हो जाएंगे। मंदिर में भी पांच दिनों के उत्सव व दर्शन पूजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। काशी जोन के एडीसीपी ने मंगलवार को मंदिर के महंत शंकर पुरी से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को काशी जोन के एडीसीपी सरवणन टी और एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के महंत शंकर पुरी से मुलाकात करके 18 अक्तूबर से शुरू हो रहे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पूजन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं के दर्शन और प्रवेश-निकास मार्गों के बारे में जाना। इसके साथ ही एडीसीपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। 

एडीसीपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए और सभी प्रवेश-निकास मार्गों को व्यवस्थित किया जाए ताकि धनतेरस और उसके बाद भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि वृद्ध, महिला और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों में बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और कैमरों की निगरानी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर में व्यवस्थाओं के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का शुभारंभ धनतेरस से होगा। मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन 18 से 22 अक्तूबर तक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें