फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बर्निंग ट्रेन बनने से बची लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ब्रेक जाम होने से पहिए में लगी आग

Fri, 21 Apr 2023 09:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14203 इंटरसिटी एक्सप्रेस अप शाम 6:18 बजे के लगभग चौखंडी रेलवे स्टेशन के सामने से गुजर रही थी। चौखंडी स्टेशन के अधीक्षक बीएन शाही ने देखा कि ट्रेन के इंजन के बाद लगे डेड इंजन के पहिये से आग की लपटे निकल रही है
विज्ञापन
ट्रेन के पहिये में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौखंडी स्टेशन के सामने से शुक्रवार शाम गुजर रही वाराणसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। हालांकि इसको लेकर काफी देर तक ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मची रही। इंटरसिटी एक्सप्रेस का ब्रेक ब्लॉक जाम होने की वजह से पहिये में आग लग गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन को रोका। आनन-फानन आग पर काबू पाया गया। तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के बाद लगभग 18 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


वाराणसी से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 14203 इंटरसिटी एक्सप्रेस अप शाम 6:18 बजे के लगभग चौखंडी रेलवे स्टेशन के सामने से गुजर रही थी। चौखंडी स्टेशन के अधीक्षक बीएन शाही ने देखा कि ट्रेन के इंजन के बाद लगे डेड इंजन के पहिये से आग की लपट निकल रही है। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल लोको पायलट को दी।

लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल कर लोको पायलट ने उसे गहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोका। ट्रेन के रुकते ही रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया और तकनीकी दिक्कत दूर की। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। वहीं, इस घटना से ट्रेन में सवार यात्री सहमे हुए दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में गिरा

गर्थमा पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। संयोग अच्छा था कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में मिट्टी लाद कर सिंधौरा से वाराणसी की ओर जा रहा था। गर्थमा पुल के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में ऐसी टक्कर मारी कि वह सड़क किनारे खाई में जा गिरा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें