फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम योगी और उनके ब्लैक कैट कमांडो' पर वाराणसी प्रशासन से जवाब तलब

Sun, 02 Apr 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती पर निकली थी झांकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झूलेलाल जयंती पर 29 मार्च को वाराणसी  के अमर नगर से निकली झांकी को लेकर जिले के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से लखनऊ स्तर से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, इस झांकी में शामिल एक चार पहिया वाहन में सीएम महंत आदित्यनाथ योगी की वेशभूषा में उनके जैसे दिखने वाला युवक बैठा था। चार पहिया वाहन के चौतरफा ब्लैक कैंट कमांडो जैसे कपड़े पहन कर लोग पैदल चल रहे थे। इसके साथ ही उक्त वाहन पर नीली और लाल बत्ती लगी हुई थी।

इसकी वीडियो क्लिप वायरल हुई तो लखनऊ से लेकर वाराणसी तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि झांकियाें और पंडालों का स्वरूप हाल में हुई बड़ी घटनाओं और प्रेरणादायी व्यक्तियों से प्रभावित रहता है।

ऐसे में इसी महीने महंत आदित्यनाथ योगी सूबे के मुख्यमंत्री चुने गए तो उनसे प्रभावित लोगों ने उन्हें समर्पित की हुई झांकी निकाली।

मगर, चूक यह हो गई कि उक्त वाहन पर लाल और नीली बत्ती भी लगी हुई थी जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने चालान किया। 
विज्ञापन

मामले की जांच जारी है

झूलेलाल जयंती पर निकली थी झांकी - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया झांकी निकालने के पीछे ऐसी कोई गलत मंशा नजर नहीं आई। वाहन में नीली और लाल बत्ती लगी थी, यह गलत था इसलिए चालान किया गया है। मामले की जांच जारी है, यदि कोई गलत बात सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें