फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP LT Grade Teacher: अर्थशास्त्र और सामान्य ज्ञान के सवालों ने फंसाया, अभ्यर्थियों ने कही ये बात

Sun, 18 Jan 2026 09:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की में पहली पाली में 5499 और दूसरी पाली में 3538 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। जबकि 35 केंद्रों पर कुल 27555 छात्रों को परीक्षा देनी थी। 
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा शुक्रवार को 36 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पहली पाली में 5499 और दूसरी पाली में 3538 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 27555 छात्रों को परीक्षा देनी थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में अर्थशास्त्र और सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझा दिया। हालांकि, पेपर मध्यम स्तर का था। 

विज्ञापन


डीआईओएस भोलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में 16413 और दूसरी पाली में 11142 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में जीव विज्ञान का पेपर था। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 17 और 18 जनवरी को होगी। रविवार को 32 केंद्र पर 14496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों को जांच करने के बाद भेजा गया।

छात्रों ने क्या कहा

  • सामान्य ज्ञान के सवालों ने थोड़ा फंसाया। इसके अलावा अर्थशास्त्र में भी कई कठिन सवाल पूछे गए। सामान्य तौर पेपर मध्यम दर्जे का था। -कंचन मौर्या
  • पेपर में सवाल औसत दर्जे के पूछे गए थे। प्रतियोगिता की तुलना में पेपर बहुत कठिन नहीं था। पेपर अच्छा हुआ है। -मानवेंद्र

 

विज्ञापन

32 केंद्र पर आज परीक्षा देंगे 14496 अभ्यर्थी
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को भी होगी। रविवार को यह परीक्षा 32 केंद्रों पर होगी। इसमें 14496 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें