एलपीजी कंपनियों ने बुधवार को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे महंगाई और बढ़ेगी। होटल-रेस्टोरेंट में खाना और महंगा हो सकता है। महिलाओं ने घरेलू बजट बिगड़ने की बात भी कही है। बहरहाल, एसपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे के मुताबिक, जिले में गैस सिलिंडर के लगभग नौ लाख उपभोक्ता हैं। अब बढ़े दामों के हिसाब से ही गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।