Varanasi News: वाराणसी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले हफ्ते जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में हरदोई की सुमन देवी का शव छोड़कर उसका प्रेमी फरार हो गया।
पिछले सप्ताह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में हरदोई की सुमन देवी (30) का शव छोड़कर प्रेमी सोनू गुप्ता लापता हो गया था। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि चौकी प्रभारी डीडीयू प्रभारी की जांच में सामने आया कि सुमन देवी और सोनू गुप्ता चार साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों भिक्षाटन करते थे और नशे के आदी थे।
विज्ञापन
हरदोई के शहर कोतवाली के हरिपुरवा निवासी सुमन देवी को नौ अगस्त को सोनू ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचने पर सोनू ने सुमन को अपनी पत्नी बताया था। शव ले जाने की बात कहकर वह लापता हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनू की तलाश की जा रही है।