फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के साथ एयरपोर्ट पहुंची प्रेमिका, परिजनों ने पुलिस भेज कर रोकने की कोशिश की

Wed, 27 Mar 2019 04:05 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फिल्मों में अक्सर प्रेमी जोड़े रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पर मिलते हैं और साथ चले जाते हैं। इन सब के बीच प्रेमी युगल के परिजन भी वहां मौजूद होते हैं और रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन घरवालों की परवाह किए बगैर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के हो जाते है। कुछ ऐसा ही हाई प्रोफाइल ड्रामा वाराणसी के एयरपोर्ट पर देखने को मिला। 

विज्ञापन


प्यार जब परवान चढ़ता है तो कुछ नहीं देखता। ना घर देखता है और ना घर वालों को। वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की दोपहर नई दिल्ली जाने के लिए पहुंचे प्रेमी युगल ने भी कुछ ऐसा ही किया। 

शिवपुर थाना क्षेत्र की युवती और बिजनौर निवासी युवक बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने दोनों को बताया कि युवती के परिजनों ने सूचना दी है कि उसे युवक जबरन लेकर जा रहा है। इसी बीच युवती के परिजन भी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए और उसे घर चलने के लिए कहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार झुक गए घरवाले

काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। युवती और युवक के बालिग होने के कारण पुलिस भी चुपचाप मूकदर्शक बनी रही। आखिरकार युवती के मां-बाप उसकी जिद के आगे झुक गए और वो चली गई। चर्चा रही कि युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी और उसके परिजन विरोध कर रहे थे। इसी वजह से वो युवक को बुलाकर उसके साथ चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें