पुलिस की मानें तो दोनों के मुंह से गाज निकल रहा था। मौके से विषाक्त पदार्थ की शीशी भी पाई गई है। जिस जगह शव मिला, वहां से एक किलोमीटर दूरी पर युवक का घर स्थित है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसको लेकर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना युवती के पिता दशरथ से मिली थी। प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का लगता है। फिर भी हर पहलू से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।