फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने गंगा में लगाई छलांग: वाराणसी के राजघाट पुल पर बाइक खड़ी कर की बातचीत, फिर हाथ पकड़ कर कूदे

Wed, 27 Jul 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल से बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
गंगा में कूदे युवक-युवती की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल से बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर रामनगर और की पुलिस जल पुलिस और एनडीआरएफ जवानों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों के नाम और पते की तस्दीक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुल पर खड़ी  बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से रामनगर पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक से युवक-युवती राजघट की तरफ से पड़ाव की तरफ पुल पर पहुंचे। बाइक किनारे खड़ी कर पहले कुछ देर एक दूसरे से कुछ बातें कीं। इसके बाद दोनों रेलिंग पर चढ़ गए। जब तक राहगीर कुछ समझते दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और गंगा में छलांग लगा दी।

दोनों को कूदते देख वहां से गुजर रहे वाहन सवार भी रुक गए और शोर मचाया। थोड़ी देर में ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस और एनडीआरएफ गंगा में मोटर बोट व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। हालांकि तेज बहाव के कारण गोताखोर भी नाकाम रहे। शाम पांच बजे तक दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार में असफल होने पर पुल से कूदने की चर्चा

राजघाट पुल से उफनाई गंगा में कूदने वाले युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। प्रेमी युगल के राजघाट पुल से कूदने को लेकर तरह-तरह की चर्चांए रहीं। रामनगर पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों के संबंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा है कि प्यार में असफल होने के कारण युवक व युवती ने ऐसा कदम उठया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें