मंदिर में पृथ्वीश्वर महादेव का शिवलिंग विराजित है। इसके अलावा रामजानकी का मंदिर, हनुमान जी, मां विंध्यवासिनी, मां काली, मां शीतला के विग्रह भी मौजूद हैं। बाबा पृथ्वीश्वर महादेव शृंगार सेवा समिति के संयोजन मनीष चौबे ने बताया कि हर वर्ष श्रावण माह में अंतिम सोमवार को बाबा का भव्य हरियाली हिम व रुद्राक्ष शृंगार किया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि बाबा के दर्शन मात्र से ही समस्त शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्तों की सारी मनोकामना बाबा के आशीर्वाद से पूर्ण होती है।