श्री रामचरितमानस नवाह पाठ समिति के तत्वाधान में कार्तिक मास में होने वाले रामायण पाठ का दूसरे द
श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे 71वें श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण के दूसरे दिन मंगलवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 111 भूदेवों ने श्रीरामचरितमानस का पारायण किया। श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ समिति की ओर से नौ दिवसीय रामायण पारायण में समिति के अध्यक्ष कौशलपति शर्मा और उनकी पत्नी तारा शर्मा ने श्रीराम जी की पूजा व आरती की। भूदेवों ने मानस का पारायण किया। महिलाओं ने राम के जन्मोत्सव पर पारंपरिक बधाई गीत गाए। अशोक सराफ, अनूप, देवकी कपूर और संजय ने बधाई दी। श्रीराम दरबार का शृंगार कमल मित्तल ने किया। संध्याकाल में भजन-कीर्तन का आयोजन श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति ने किया। पूजन में अजय खेमका, कृष्ण कुमार काबरा, सुरेश तुलस्यान, प्रहलाद दास अग्रवाल, व्यवस्था विनोद सर्राफ, मोहनलाल केडिया, जतन धानुका आदि मौजूद थे।