फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अरुण के गजल संग्रह महकते अल्फाज का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
सिगरा स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च रिसर्च सभागर में अयोजित संग्रह का विमोचन हुआ ! स्वयं
विज्ञापन
सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के सिगरा स्थित सभागार में मंगलवार को वरिष्ठ कवि अरुण कुमार केशरी के गजल संग्रह महकते अल्फाज का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएचयू के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र ने की। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार केशरी लंबे समय से साहित्य लेखन कर रहे हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम के साथ सामाजिक विषयों को भी जगह मिली है। उनकी गजलें व्यक्ति से लेकर समाज तक की बात करती हैं। मुख्य अतिथि मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष और गजलकार करुणाशंकर उपाध्याय ने कहा कि अरुण केशरी की गजलें आम आदमी के सुख-दुख से जुड़ी हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ गजलकार शिवकुमार पराग ने उनकी रचनाओं में बनारस की संस्कृति और जीवन के अनुभवों की झलक बताई। गजलकार डॉ. अत्रि भारद्वाज, पत्रिका सोच विचार के संपादक नरेंद्र नाथ मिश्र सहित अन्य साहित्यकारों ने भी विचार रखे। कुछ साहित्यकारों ने काव्य पाठ भी किया। स्वागत रामकृष्ण पांडेय ने और संचालन विकास बरनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें