फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'केपी शर्मा को श्रीराम ने सजा दी है', हिन्दू नेता ने किया सियासी तंज; कहा- अभी और भुगतना होगा दंड

Mon, 30 Mar 2026 02:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नेपाल में केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी को लेकर हिन्दुवादी नेता अरुण पाठक ने सियासी तंज किया है। उन्होंने कहा कि ओली ने युवाओं की जान तो ली ही है इसके पहले उन्होंने प्रभु श्रीराम का अपमान भी किया था। यह गिरफ्तारी उनके लिए दंड के समान है।
विज्ञापन
अरुण पाठक ने केपी शर्मा ओली पर किया सियासी तंज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण पाठक ने ओली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह उनके 'कर्मों का फल' है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों का परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अरुण पाठक ने कहा कि हाल के घटनाक्रम, जिसमें 77 युवाओं की मौत का मामला चर्चा में है, उसे वे 'दैवीय दंड' के रूप में देखते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रभु श्रीराम और हनुमान ने अन्याय के खिलाफ न्याय किया है। हालांकि, इन दावों को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

सियासी तंज भी किया

पाठक ने नेपाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि काठमांडू के मेयर बालेन शाह के प्रभाव और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ओली की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद की परिस्थितियों ने कई पुराने विवादों को फिर से उभार दिया है।

अपने व्यक्तिगत अनुभव का जिक्र करते हुए अरुण पाठक ने कहा कि एक नाट्य मंचन को लेकर उनका इतना विरोध हुआ कि उन्हें पिछले पांच वर्षों से अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है। उन्होंने इसे 'विचारों की लड़ाई' बताते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उनके लिए “न्याय” जैसा महसूस होता है।

इस पूरे बयान को राजनीतिक विश्लेषक दक्षिण एशियाई राजनीति में बढ़ती वैचारिक टकराहट के रूप में देख रहे हैं। नेपाल और भारत के बीच सांस्कृतिक व धार्मिक मुद्दों पर समय-समय पर बयानबाजी होती रही है, जो दोनों देशों की आंतरिक राजनीति को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें