धमेख स्तूप की परिक्रमा कर लौटी यात्रा
शोभायात्रा मुख्य चौराहा, आकाशवाणी तिराहा और संग्रहालय तिराहा होते हुए पुरातात्विक खंडहर परिसर स्थित धमेख स्तूप पहुंची। यहां स्तूप की परिक्रमा करने के बाद यात्रा वापस मूलगंध कुटि बौद्ध मंदिर पहुंची। करीब पांच किलोमीटर की दूरी एक घंटे में पूरी की गई।
वियतनाम की भिक्षुणी ताव के नेतृत्व में सैकड़ों भिक्षु और उपासक पुष्पवर्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं, महाबोधि विद्यालय के विद्यार्थी हाथों में पंचशील ध्वज लेकर चल रहे थे।
धम्म सुत्त पाठ के बाद मंदिर में स्थापित किए गए अस्थि अवशेष
शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर भिक्षु पी. शिवली थेरो, भिक्षु सुमिता नंद थेरो समेत अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म सुत्त का पाठ किया। इसके बाद भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के पात्र को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। शाम को मंदिर और परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।