रात में ही लूट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची खजुरी चौकी की पुलिस ने आसपास इलाकों में बदमाशों की खोजबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। प्रबंधक की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की मिर्जामुराद पुलिस खोजबीन कर रही है।
ट्रक ड्राइवर से 56 हजार की लूट, पुलिस मान ही संदिग्ध
हरपुर गांव स्थित रिंगरोड अंडरपासिंग पर सोनभद्र निवासी ट्रक चालक कैलाश ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाशों ने 56 हजार लूट लिया। हालांकि इस घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। मिर्जामुराद पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर ड्राइवर से पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा।
चुनार निवासी ट्रक मालिक शिवाकांत पांडेय से भी घटना के बारे में जानकारी ली गई, मालिक ने चालक कैलाश को 30 हजार रुपये दिए थे। तीन बार की पूछताछ में अलग-अलग घटनाक्रम चालक ने बताया। इस आधार पर लूट की घटना फर्जी साबित हुई।
हाईवे पर घटना को अंजाम देकर लुटेरे रिंग रोड से प्रयागराज और गाजीपुर की ओर भाग जा रहे हैं। रोहनिया, मिर्जामुराद और जंसा में पिछले माह हुई लूट, छिनैती, चोरी की कई घटनाओं को पुलिस अब तक नहीं खोल सकी है। रिंग रोड पर 28 नवंबर 2021 को परमपुर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे की मुठिया से घायलकर वाहन चालक सूरज बली व खलासी इस्लाम से 30000 रुपये लूटा था। अब तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।
रिंग रोड स्थित हरसोस गांव के पास आठ दिसंबर 2021 को रिलायंस कंपनी के कर्मचारी विकास सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने असलहा से आतंकित कर दस हजार रुपये लूटा था। जंसा पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर 12 मार्च 2022 को दिनदासपुर निवासी सोनू विश्वकर्मा का मोबाइल लूट लिया गया था। वहीं 24 दिसंबर को चौखंडी रेलवे क्रासिंग के पास हाथी बाजार निवासी आकाश गुप्ता के साथ लूट हुई थी।