फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम बदमाशों ने दो महिलाओं की छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश बेलगाम हो गए हैं। शुक्रवार को रोहनिया क्षेत्र में एक महिला की चेन छीनने के बाद बदमाशों ने शनिवार को भेलूपुर और बड़ागांव क्षेत्र में सरेराह दो महिलाओं की चेन छीन ली। इससे पहले रोहनिया क्षेत्र के ही दो गांवों में अपने घरों में सोई हुई छह महिलाओं का मंगलसूत्र बदमाश खींच ले गए थे। हफ्ते भर के भीतर हुई इन ताबड़तोड़ घटनाओं से आमजन भयभीत हैं।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत शिवपुरवा निवासी अशोक बिंद ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से महमूरगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महमूरगंज स्थित एक शोरूम से आगे बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने पत्नी के गले पर सोने की चेन छीन ली।
इससे पहले शनिवार की सुबह बड़ागांव थाना के विसेनपुर बसनी गांव की सावित्री सिंह बसनी बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। वह सब्जी लेकर घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों में से एक उनके सामने खड़ा हो गया और उनका मुंह दबाकर चेन छीनने लगा। सावित्री विरोध करते हुए चेन को पकड़ लिया। छीनाझपटी में बदमाश के हाथ चेन का आधा हिस्सा ही लगा और फिर दोनों मौके से भाग निकले। सावित्री की चीख-पुकार सुनकर परिजन सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बदमाश हाफ पैंट पहने हुए थे और चेहरे पर मास्क लगाए थे। दोनों ही प्रकरण में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही भुक्तभोगियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में जुटी थी। हालांकि पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें