फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस

Wed, 09 Jan 2019 10:40 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जवाहर जायसवाल
विज्ञापन
हत्या के मामले में फरार चंदौली से सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल और उनके बेटे गौरव जायसवाल को विदेश भेजने से रोकने के लिए पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस बाप-बेटे के खिलाफ अदालत से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कानूनी प्रक्रिया में भी जुट गई है। इससे पहले पुलिस की ओर से दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।

अर्दली बाजार निवासी बैंक कर्मी महेश जायसवाल की 23 अप्रैल, 2012 को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। महेश के भाई संत प्रसाद की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद लालपुर निवासी जवाहर जायसवाल और उनके बेटे गौरव का नाम विवेचना में शामिल किया गया।
विज्ञापन


चार दिसंबर 2018 को बाप-बेटे के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। लगातार छापेमारी और सुरागकशी के बावजूद बाप-बेटे के गिरफ्त में न आने पर दोनों के विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कर पासपोर्ट विभाग और हवाई अड्डे के इमिग्रेशन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्यारोपी जवाहर और गौरव के खिलाफ लुक ऑउट कॉर्नर नोटिस जारी करने के साथ ही उनके असलहों का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाइसेंस निरस्त करने संबंधी पुलिस की रिपोर्ट जल्द ही डीएम को भेज दी जाएगी।

जवाहर जायसवाल की तलाश महाराजगंज जिले की पुलिस को भी है। महाराजगंज में गन्ने के करोड़ों रुपये के भुगतान के बकाया के मामले में जवाहर के खिलाफ वसूली वारंट जारी हुआ है। इस मामले में बीते दिनों जवाहर की तलाश में महाराजगंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर में कई जगह छापेमारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें