सोमवार को ठंड ने 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाराणसी का तापमान 2.3 डिग्र4 सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यही तापमान दिसंबर 1962 में दर्ज किया गया था। तो वहीं सोनभद्र का तापमान काशी से भी कम 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वांचल में ठंड से 20 लोगों की मौत हो गई। ठंड बढ़ने के साथ ही बनारस के श्मशान घाटों पर भी शवदाह करने के लिए भीड़ होने लगी है।
पूर्वांचल में ठंड बढ़ने से मौतों की संख्या भी बढ़ी है। श्मशान पर शवों को जलाने के लिए लंबी लाइन देखने को मिल रही है। शवदाह करने के लिए भीड़ होने की वजह लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
श्मशान घाट पर शव जलाने वाले लोगों ने बताया कि आम दिनों में 70 से 80 शव यहां जलाने के लिए आते हैं लेकिन इस बार ठंड की वजह से यह संख्या 150 को पार कर गई है। एक साथ 22 से 25 शवों को जलाने की व्यवस्था है। इस वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।