फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 घंटे में 70 लाभार्थियों को 9.56 करोड़ का मिला लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन लोन मेला का उद्घाटन किया। इसमें शामिल वाराणसी के 70 लाभार्थियों को 9 करोड़ 56 लाख 61 हजार का लोन पास हुआ। कमिश्नरी सभागार में सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच आयोजित मेले में 4 लाभार्थियों को चेक भी सौंपा गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत पेपर कप प्लेट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए सुनील कुमार गुप्ता को 25 लाख रुपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत वाटर प्यूरीफायर प्लांट के लिए निधि सिंह को 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत साड़ी मैन्युफैक्चरिंग के लिए ममता राय को 25 लाख व फवाद आलम को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, टूलकिट योजना, मार्जिन मनी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को भी ऑनलाइन कर दिया। साथ ही एमएसएमई साथी एप का उद्घाटन किया। इस एप से उद्योग से संबंधित किसी भी विभाग की समस्याओं का निस्तारण उद्योग विभाग के लखनऊ स्थित नोडल सेंटर के जरिए किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वाराणसी से संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त वीके वर्मा, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजेश भाटिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें