घाटों का शहर कहे जाने वाले बनारस में यूं तो बहुत कुछ है, देखने और जानने के लिए। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं बनारस के अनोखे कुंड के बारे में, जहां सूर्य की किरण सबसे पहले पड़ती है। इसे लोलार्क कुंड के नाम से जानते हैं। इतना ही नहीं सूर्योदय होने पर इस कुंड पर सबसे पहले सूर्य की किरण पड़ने के चलते इसे सूर्य कुंड भी कहा जाता है।
लोलार्क कुंड में स्नान करने मात्र से ही चर्म रोग से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। इस कुंड के बारे में बताया जाता है कि देवासुर के संग्राम के दौरान भगवान सूर्य के रथ का पहिया इसी स्थान पर गिरा था। जिसके बाद से इस कुंड का निर्माण हुआ और इस कुंड का नाम लोलार्क कुंड पड़ा।