फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections 2024:एप पर करें शिकायत, 100 मिनट में होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में आम जनता की सहूलियत के लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ एप की सुविधा दी है। इन एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकेगी और 100 मिनट के अंदर उस शिकायत का निस्तारण होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के पूरा लेखा जोखा भी इन एप पर मिल जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के साथ-साथ किसे-कितने और कब वोट मिले ये जानकारी भी मिल जाएगी। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर चुनाव संबंधी जानकारी ली जा सकेगी। वहीं, सी-विजिल एप की मदद से चुनाव से जुड़ी कोई भी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंचाई जा सकती है। शिकायत होने के 100 मिनट के अंदर शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। इसी तरह केवाईसी एप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी। उम्मीदवार की शिक्षा और संपत्ति की जानकारी भी इस एप से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें