फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस की नेक पहल भी, 20 परिवारों को दिलाया राशन और सब्जी

Thu, 26 Mar 2020 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने दिलाया राशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर अनावश्यक घूमते मिलने पर पुलिस खरीखोटी सुनाती है और डंडा पटक कर भगाती है। वही पुलिस जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए भी आगे खड़ी रहती है।

विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाना के खरबूजा शहीद और नदेसर चौकी के पीछे झोपड़ियों में रहने वाले 20 परिवारों को जन सहयोग से गुरुवार की सुबह नदेसर चौकी प्रभारी अशोक कुमार और सब इंस्पेक्टर अजय पाल ने राशन और सब्जी दिलाई।

इसके साथ ही सभी को कोरोना वायरस की भयावहता के बारे में बताते हुए साफ सफाई पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा। नदेसर चौकी प्रभारी ने कहा कि कोई सड़क पर अनावश्यक न घूमे और किसी प्रकार की तकलीफ हो तो उनसे बताएं। वह हरसंभव प्रयास कर समस्या का समाधान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें