स्थानीय लोगों के अनुसार सांसद ने चुनाव में किए वादे पूरे नहीं किए। लोग नाराज हैं। हालांकि सांसद का दावा है कि क्षेत्र में काफी काम कराया गया है। लोग नाराज नहीं हैं। लोग पीएम मोदी व राष्ट्रवाद के लिए भाजपा को जिताएंगे। वहीं, भाकपा के अतुल अंजान का कहना है कि उन्होंने सांसद रहे बिना जिले में विकास कार्य कराया है। उन्होंने टड़ियावां में 100 बेड का अस्पताल, तीन-तीन नगर पंचायत का वादा किया है।
विपक्ष के भाषणों में कल्पनाथ का जिक्र
बसपा प्रत्याशी अतुल राय वादा करते हैं कि वे कल्पनाथ राय द्वारा छोड़े गए अधूरे विकास कार्य को पूरा करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्या को सदन में उठाकर उसका निराकरण कराएगे। वहीं, बालकृष्ण भी कल्पनाथ राय का जिक्र करना नहीं भूलते। कहते हैं- बंद मिलों को चलाने, ओवर ब्रिज, बुनकरों के लिए विपणन केंद्र पर जोर दूंगा।
स्टिंग ऑपरेशन बनाम दुष्कर्म का मुकदमा
चुनाव से ठीक पहले एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में काम कराने के लिए पैसे मांगने के कारण राजभर का नाम सुर्खियों में रहा था। दूसरी ओर, अतुल राय पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिल पाई है।
2014 का परिणाम
प्रत्याशी दल वोट
हरिनारायण राजभर भाजपा 3,79,797
दारा सिंह चौहान बसपा 2,33,782
मुख्तार अंसारी कौएद 1,66,369
राजीव राय सपा 1,65,887
जातीय गणित
दलित 4.30 लाख
मुस्लिम 3.32 लाख
चौहान 2.72 लाख
राजभर 2.03 लाख
यादव 1.62 लाख
क्षत्रिय 1.15 लाख