फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के गढ़ में बोलें सीएम योगी- कांग्रेस गरीबों के हित में नहीं करना चाहती काम

Tue, 26 Mar 2019 03:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विजय संकल्प सभा को संबोधित करतें सीएम योगी अदित्यनाथ - फोटो : twitter
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने के लिए भाजपा ने विजय संकल्प सभा के तहत अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी प्रचार को धार देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजय संकल्प सभा कर प्रचार अभियान की शुरूआत की। नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचें। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशीवासी खुशकिस्मत हैं कि वह पीएम का चुनाव करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भारत ने अग्रणी स्थान न प्राप्त किया हो, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। आर्थिक हो या सामरिक मामला मोदी जी के नेतृत्व में देश हर तरफ विकास कर रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि कांग्रेस ने कहा कि 72 हजार रुपये हर साल गरीबों को देंगे तो हम पूछना चाहते हैं कि 10 सालों तक आपकी सरकार थी उस समय आपने कोई भी ऐसा काम क्यों नहीं किया? जिससे उनकी जिंदगी बदल सकती थी।

आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी गरीबों को मकान मिल रहा है, ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ क्योंकि वो गरीबों के हित में काम ही नहीं करना चाहते थे। जब कांग्रेस की सरकार थी तब भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे छठवें स्थान पर पहुंचा दिया और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर आ जाएगा। 

'त्रेता युग के बाद पहली बार पीएम मोदी ने किया ये काम'

वाराणसी में विजय संकल्प सभा में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी प्रयागराज में कुंभ का सफल आयोजन हुआ, पहले कुंभ में गंदगी की वजह से लोग आते नहीं थे, लेकिन इस बार सब कुछ बदल गया। सीएम योगी ने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने भी अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ में निर्मल गंगा में डुबकी लगाई।

अब से पहले अक्षय वट को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया था लेकिन इस बार मोदी ने सभी के लिए इसे खोलने का काम किया। पीएम मोदी ने गंगा नदी में कुंभ में स्नान किया और सफाई कर्मियों के पैर भी धोए, ये काम त्रेता युग के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

अविरल गंगा, निर्मल गंगा की परिकल्पना को सभी ने साकार होते हुए देखा है। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस, सपा और बसपा के कार्यकाल में नामुमकिन था, उसे पीएम मोदी ने कर दिखाया।
विज्ञापन

'सपा-बसपा के लोग पाकिस्तान को खुश करने में लगे हैं'

पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद काशी का कायाकल्प हो गया, खुले हुए तार अब नहीं है, घाटों की सफाई की गई। जलमार्ग के माध्यम से काशी को हल्दिया तक सीधे जोड़ने का काम पीएम मोदी ने किया। सभी लघु और सीमांत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये हर साल देने का फैसला किया गया है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी।

एक गरीब को जिसे कांग्रेस ने रसोई गैसे से वंचित किया था उसे आज उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिल रहा है। सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क बिजली कनेक्शन मिल रहा है। पीएम मोदी ने अपनी सेना और भारत का मान बढ़ाने के लिए हर कदम उठाया।

लेकिन सपा-बसपा के लोग पाकिस्तान को खुश करने और सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव में पूजन-अर्चन किए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें