फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : पीठासीन अधिकारी से विधायक ने की हाथापाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 12 May 2019 09:47 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही में मतदान के दौरान जगह-जगह हिंसा का मामला सामने रहा है। भदोही के एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी और विधायक विधायक के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई है। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को बदल दिया है।

विज्ञापन


भदोही के जूनियर हाई स्कूल लक्ष्मणा के बूथ नंबर भूतनाथ संख्या 359 पर फर्जी मतदान को लेकर पीठासीन अधिकारी वर्तमान विधायक दीनानाथ भास्कर के बीच तू-तू,मैं-मैं हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंची। पीठासीन राधेश्यान ने आरोप लगाया कि विधायक ने मुझे मारा पीटा।

सूचना पर पहुंचे जिलाधिकार, एसपी और सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि ने मामले को शांत कराया। इसके बाद मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं विधायक का कहना है कि पीठासीन अधिकारी के ऊपर वहां पर बैठे एजेंट और लोगों ने आरोप लगाया था कि यह बसपा की वोटिंग करा रहे हैं। जिसे लेकर लोगों ने मुझसे शिकायत की थी। जब मैं मौके पर पहुंचा तो पीठासीन अधिकारी ने मुझसे बहस कर ली।

इस घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को बदल दिया। वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित पीठासीन अधिकारी राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें