Lok Sabha Election: भारत सरकार के विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 400 पर के नारे पर जोर देते हुए कहा कि जब 400 पार सीट आएगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा। देश के अंदर लव जिहाद, वोट जिहाद मिटेगा। देश में एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा का अंतिम चरण का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सर गर्मी तेज हो रही है। सोमवार को देर रात सेवापुरी विधानसभा के जनता बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ग्राम भारत सरकार के विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी जी का बनारस व उत्तर प्रदेश नही पूरे देश में डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विपक्षियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग संविधान बचाने के लिए नहीं बल्कि परिवार बचाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। जो कभी जमाने में इंग्लैंड हम पर राज करता था, आज उसको हम धक्का देकर अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें नंबर पर आ चुके हैं। यह मोदी जी की देन है।
उन्होंने कहा कि ईडी गठबंधन के लोग आएंगे तो अयोध्या में राम लला की मंदिर पर बाबर ताला लगाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है।
विज्ञापन
संचालन सुरेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रघुनाथ मिश्रा, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, सुजीत सिंह टीका, गुलाब सिंह, खरपत्तू पटेल, बैजनाथ पटेल, शुभम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।