फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: अमा मोदी के कउन हराई, तोहे पंजा पर वोट देवे के हौ त द..., गली-मुहल्लों व अड़ियों पर चलती रही बतकही

Sun, 02 Jun 2024 03:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi Lok Sabha: पहली जून को मतदान के बाद अब चार जून यानी मतगणना का इंतजार किया जा रहा है। बनारस के गली मोहल्लों में पुरनियों से लेकर युवा अपने-अपने तरीके से बतकुच्चन शुरू कर दिए हैं। चट्टी-चौराहों और चाय-पान की दुकानों पर चुनावी परिचर्चा अभी तक जारी है। आइए पढ़ते हैं बनारसियों की बतकही...
विज्ञापन
अस्सी स्थित मतदान देने वालों के लिए निशुल्क चाय का वितरण करते पप्पू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमा यार मोदी के के हराई, तोहे पंजवे पर वोट देवे के हौ त द...। अमा यार राहुल-अखिलेश रोड शो त कइले रहलन न, एकर असर त थोड़ा पड़बे करी..., कुछउ कह, मोदी के ही जीते के हौ। मोदी के हरउल वोटवा पड़त हौ, एदा पारी फिर रिकाॅर्ड बनी, अउर सरकार भी।

विज्ञापन


रविवार को दिनभर मतदान के साथ ही शहरभर के गली-मुहल्लों और अड़ियों पर कुछ इसी अंदाज में बतकही होती रही। कोई इंडी गठबंधन तो कोई एनडीए की सरकार बना रहा था। मुस्लिम बाहुल इलाके के बड़ी बाजार, पीलीकोठी में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी थी। दुकानें बंद थीं। 

चबूतरों व दुकानों के सामने चौकियों पर बैठे लोग बतकही में मशगूल थे। आवाज आई- अमा यार मोदी इ बार भी जीत जइहें। दूसरा बोला, एइसन नाही हौ, एदा पारी टक्कर जोरदार हौ...। इसी बीच एक और युवक आया और बोला- हम त पंजवे पर वोट देली।
विज्ञापन


चौक इलाके की एक गली में खुली पान की दुकान पर कई युवा और अधेड़ खड़े थे। एक युवक ने बोला, उ बुथवा पर कमले पर वोटवा पड़त हौ, एदा पारी भी सरकार भाजपा के ही बनी। इहे नाहीं गुरु एदा पारी के जीते के रिकाॅर्ड भी बनी। हालांकि, विश्वनाथ धाम में बाहर से दर्शन करने वालों के आने की वजह से थोड़ी चहल-पहल रही। देसी-विदेशी टीवी चैनल वाले मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत और यहां के विकास के बारे में बात करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें