फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: काशी में मतदान के लिए जुटेंगे 1 लाख लोग, दशाश्वमेध व राजेंद्र प्रसाद घाट पर करेंगे हनुमान चालीसा

Thu, 23 May 2024 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election 2024: शत प्रतिशत मतदान के लिए 25 मई को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर विराट आयोजन होगा। यहां एक लाख लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।  
विज्ञापन
काशी में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता जागृति अभियान के तहत वाराणसी में शत प्रतिशत मतदान के लिए गंगा तट पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 25 मई को दशाश्वमेध और राजेंद्र प्रसाद घाट पर होने वाले इस आयोजन में एक लाख काशी की जनता एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करके लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी स्वातंत्रय समर स्मृति संस्थान के राष्ट्रीय समन्वयक और विधायक गोपाल शर्मा ने रामकटोरा पर पत्रकारों से को दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रहित से जुड़े इस आयोजन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही अमर शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की छठी पीढ़ी के वंशज योगेश झांसीवाले और शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

सर्व समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों के रूप में संत कबीर मठ मूलगादी के उत्तराधिकारी महंत प्रमोद दास, संत रविदास जन्मस्थली के महंत भारत भूषण महाराज, काशी के डोम राजा ओम चौधरी की उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर अपने गीतों से मतदाताओं को जागरूक करेंगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में कार्यक्रम होना ही उसकी सफलता की गारंटी है। मां गंगा के तट पर होने जा रहे इस आयोजन के लिए समस्त काशी वासी पूरी तरह साथ हैं।

सर्व समाज काशी की आयोजन समिति से जुड़े वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि शहर के व्यावसायिक संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट हैं। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ठाकुर ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से वाराणसी मतदान का नया कीर्तिमान रचेगा। राजस्थान ब्राह्मण मंडल के मंत्री पं. वेदमूर्ति शास्त्री ने कहा कि सर्व समाज की भागीदारी के कारण यह आयोजन अभूतपूर्व है और यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें