वाराणसी के रोहनिया विधानसभा का यह ऐतिहासिक कोरौता बाजार का रामलीला मैंदान ने जिंदगी का मकसद तय कर दिया। जो इतनी बड़ी मुकाम पर पहुंच गया है। यह सब इसी ऐतिहासिक मैदान और कार्यकर्ताओं की देन.है।
उक्त बातें सांयकाल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रामलीला मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इसी ऐतिहासिक रामलीला मैदान से हमने 2012 में पहली बार विधायक बनकर राजनीति की शुरुआत की। आज 13 विधायक हैं।
उन्होंने कहा की आप लोग वाराणसी संसदीय क्षेत्र से कोई सांसद चुनने नहीं जा रहे हैं। आप लोग यहां से प्रधानमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं। तीसरी बार एतिहासिक मतों से नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव जीतेंगे, केन्द्र में सरकार बनेगी। भाजपा और अपना दल का गठबंधन बहुत पुराना है। इस दौरान रोहनिया विधायक सुनील पटेल, महासचिव मनीष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बसंता पटेल, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल रहे।